- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
अनफिट वाहन बंद हो…आरटीओ मौत से खेलना बंद करो…
उज्जैन:पिछले दिनों इंदौर रोड़ पर बस की दुर्घटना में दो पटवारियों की मौत और शहर की सड़कों पर प्रतिदिन होने वाली दुर्घटनाओं के विरोध में सर्व समाज द्वारा कोठी रोड से रैली निकालकर कलेक्टर को दुर्घटना रहित उज्जैन बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा।
सर्व समाज के सैकड़ों लोग सुबह 10.30 बजे कोठी रोड स्थित तरणताल पर एकत्रित हुए। इनके हाथों में शहर की सड़कें दुर्घटना रहित हों, आरटीओ मौत से खेलना बंद करो, अनफिट बसों के परमिट निरस्त करें जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। समाजजन सड़कों पर प्रतिदिन होने वाली वाहन दुर्घटनाओं के विरोध में नारे भी लगा रहे थे।
पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों तपोभूमि चौराहे पर इंदौर तरफ से आने वाली बस ने दो पटवारियों की बाइक में जोरदार टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था जबकि संबंधित थाना पुलिस ने मामूली दुर्घटनाओं की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर ड्रायवर को थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया। यह कोई एक मामला नहीं जब दुर्घटना के बाद इस प्रकार की कार्रवाई हुई हो।
अधिकारी नहीं करते ठोस कार्रवाई
उज्जैन-इंदौर ही नहीं शहर से अन्य मार्गों की ओर जाने वाली बसों के ड्रायवर अंधाधुंध और तेजगति से अपने वाहन चलाकर प्रतिदिन दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन आरटीओ, यातायात पुलिस या प्रशासन के अधिकारियों द्वारा ऐसे बस चालकों और उनके मालिकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। इसी के विरोध में तरणताल से रैली निकालकर कलेक्टर को उज्जैन शहर को दुर्घटना रहित बनाने की मांग का ज्ञापन सौंपा गया है।