- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अनाधिकृत रूप से महाकाल मंदिर गर्भगृह में किसी को नहीं मिलेगा प्रवेश
महाकाल मंदिर में होली के दिन गर्भगृह में लगी आग के बाद उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने मंदिर की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कलेक्टर ने प्रशासक मृणाल मीणा को पुजारी और पुरोहित के प्रतिनिधियों की लिस्ट तैयार करने के लिए कहा है। साथ ही अनाधिकृत रूप से किसी को भी गर्भगृह और नंदी हॉल में प्रवेश नहीं करने के निर्देश दिए हैं। भस्म आरती के दौरान नंदी हाल में प्रवेश पर रोक रहेगी। गर्भगृह में पहले ही रोक लगी है। अब भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में सीमित संख्या में ही मंदिर से जुड़े लोग जा सकेंगे।
कलेक्टर ने बताया कि पर्व के दिनों में गर्भगृह के पास लगने वाले भीड़, वीआईपी के आगमन पर नंदी हाल में कवरेज के दौरान बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ को भी कम करने के उपाय किए जा रहे हैं।