- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
- महाकाल मंदिर परिसर के पास खुदाई में मिला शिवलिंग: निर्माण कार्य रोका गया, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- भोर में खुले महाकाल के पट: जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत आभूषणों में सजे बाबा
- 8 साल बाद जेष्ठ में अधिकमास का दुर्लभ संयोग: 17 मई से 15 जून तक रहेंगे मांगलिक कार्य बंद, धार्मिक साधना, दान-पुण्य और तीर्थ के लिए श्रेष्ठ समय
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत से अभिषेक; शेषनाग मुकुट में दिए भगवान ने दर्शन
अनिवार्यता…आधार पंजीयन नहीं कराया तो जून के बाद कंट्रोल दुकानों से नहीं मिलेगा राशन
उज्जैन :- सार्वजनिक वितरण प्रणाली से राशन प्राप्त करने वाले सभी परिवारों को अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार पंजीयन करना जरूरी है। आधार पंजीयन नहीं होने की स्थिति में जून के बाद राशन नहीं मिलेगा क्योंकि आधार पंजीयन को 30 जून 2017 के बाद अनिवार्य कर दिया है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता हितग्राही अपने परिवार के सदस्यों के आधार और अपने राशन कार्ड को नजदीकतम पीडीएस दुकान पर पीओएस मशीन के माध्यम से आधार की सीडिंग समय पर करवाएं। इस संबंध में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अफसरों को निर्देश मिले हैं।