- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
अनूठे शिवालय: एक ऐसा मंदिर जिसका आकार ही शिवलिंग जैसा
Ujjain News: आलीशान मंदिर श्रीरणकेश्वर धाम है, जिसका आकार ही शिवलिंग रूप में है।
उज्जैन. अवंतिकापुरी के महाकाल वन में अनेक शिवालय हैं। वहीं एमआर-5 आगर-मक्सी लिंक रोड पर आलीशान मंदिर श्रीरणकेश्वर धाम है, जिसका आकार ही शिवलिंग रूप में है। इसकी स्थापना 1988 में अमीरचंदजी चौरसिया द्वारा पुत्र अजय पाल की स्मृति में की गई थी। शिवपिंडी की कई विशेषताएं हैं, जैसे आकाश गंगा, जनेऊ, कछवा, चांद-सितारे हैं। दर्शन मात्र से कालसर्प दोष, पितृ दोष आदि कलह शांत होते हैं।
महाशिवरात्रि पर होगा पार्थिव शिवलिंग एकादश सहस्त्र निर्माण
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ऋषिनगर स्थित श्री सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर में पार्थिव शिवलिंग एकादश सहस्त्र (11 हजार), शिव विवाह कथा व रूद्राक्ष निर्मित शिवलिंग का अभिषेक व पुष्प होली व अभिमंत्रित रूद्राक्ष वितरण किया जाएगा। जानकारी पं. लखन शर्मा ने दी।
शिवाजी जयंती पर क्षत्रिय मराठा समाज निकालेगा शौर्य यात्रा
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा शौर्य यात्रा निकाली जाएगी। गुदरी चौराहा के पास समाज के मल्हार मार्तंड मंदिर व नगर निगम प्रांगण में विराजित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक-पूजन किया जाएगा। जानकारी अध्यक्ष यशवंतराव चव्हाण, सचिव अनिल गावड़े ने दी।