- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
अपनी कार्यशैली से शहरवासियों का दिल जीत रही SP-DM की जोड़ी, पंचकोशी की व्यवस्था देखने बुलेट से पहुंचे
सार
विस्तार
यह तस्वीर है, उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और जिले के कप्तान एसपी प्रदीप शर्मा की। जो पंचकोशी यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं के साथ बैठकर अपने परिजन के समान आनंद पूर्वक दाल बाटी का स्वाद ले रहे हैं। साथ ही यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं आ रही, इसकी जानकारी भी आम नागरिक बनकर ली गई। यह तस्वीर न केवल कलेक्टर एसपी की सहृदयता प्रकट कर रही है, बल्कि गुड गवर्नेंस को भी परिभाषित कर रही है।
उज्जैन के कलेक्टर और एसपी लगातार पंचकोशी यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर ध्यान देते नजर आए। पहले उन्होंने इन्ही व्यवस्थाओं को लेकर बुलेट से पंचकोशी यात्रा के सपूर्ण पड़ाव स्थलों का निरीक्षण किया था और लापरवाही मिलने पर इसे तुरंत दुरस्त करने के निर्देश भी अपने मातहतों को दिए थे।
इस दौरान कलेक्टर और एसपी ने पड़ाव स्थल करोहन, नलवा, अंबोदिया और कालियादेह का सघन भ्रमण किया था। दोनों अधिकारियों ने ट्रैफिक रूल्स का पालन करते हुए हेलमेट लगाकर करीब 80 किमी का सफर दो पहिया वाहन से तय किया। अभी शहरवासी कलेक्टर-एसपी के बुलेट पर साथ निकलने को भूल भी नहीं पाए थे कि कलेक्टर-एसपी ने श्रद्धालुओं के साथ दाल बाटी का भोजन कर सहृदयता का परिचय दिया।