- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अपराधियों के हौसले बुलंद:माधव कॉलेज में परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के मोबाइल चोरी
अंकपात क्षेत्र में श्रीराम जनार्दन मंदिर के समीप शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में मंगलवार को परीक्षा के दौरान कई विद्यार्थियों की गाड़ियों की डिक्की में रखे मोबाइल चोरी हो गए। मामले में विद्यार्थियों ने कॉलेज प्रबंधन को शिकायत की है।
मंगलवार दोपहर कॉलेज में बीकॉम और बीबीए फर्स्ट की परीक्षा थी। इसमें लगभग 850 विद्यार्थी शामिल हुए थे। छात्र नेता यश जैन ने बताया कॉलेज परिसर में खड़ी हुई गाड़ियों की डिक्कियों का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाश 10 से अधिक विद्यार्थियों के मोबाइल चुराकर ले गए।
कॉलेज में खड़ी गाड़ियों की निगरानी के लिए कोई सीसीटीवी नहीं होने से यहां पहले भी परीक्षाओं के दौरान मोबाइल चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इसके अलावा कॉलेज परिसर के भीतर परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के बैग रखवा लिए जाते हैं। वहां से भी एक विद्यार्थी का पर्स चोरी हो गया।
इधर, इस मामले में कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. जेएल बरमैया का कहना है कि एक छात्र और एक छात्रा ने मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना दी है। एक छात्र की शिकायत को जीवाजीगंज थाने को फॉरवर्ड किया गया है। एक विद्यार्थी को बुधवार सुबह सीसीटीवी देखने के बुलाया गया है। डॉ. बरमैया ने कहा कि विद्यार्थी सुरक्षा की दृष्टि से परीक्षा देने के लिए आने से पहले अपने मोबाइल घरों पर ही रखकर आए।