- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अब अपराध की सूचना पर पहुंचेगी बाइक एफआरवी
शासन द्वारा चौपहिया एफआरवी वाहनों से मिले लोगों के अच्छे रिस्पांस के बाद अब दो पहिया एफआरवी वाहन थानों को दिये गये हैं। आने वाले दिनों में अपराध की सूचना पर पुलिसकर्मी इन्हीं एफआरवी वाहनों से घटना स्थल पर पहुंचेंगे।
फिलहाल पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिले को करीब 18 एफआरवी बाइक प्राप्त हुई हैं। तेज रफ्तार भागने वाली इन मोटर सायकलों का कलर डिजाईन डायल 100 वाहनों की तरह ही किया गया है। खास बात यह कि इन एफआरवी दो पहिया वाहनों में जीपीएस सिस्टम, वायरलेस सेट रखने की जगह, लैपटॉप और जरूरी कागज रखने के लिये विशेष लॉक वाली डिक्की भी लगाई गई है।
शहरी थानों के क्षेत्रफल के मान से यह एफआरवी 100 दो पहिया वाहन एक व दो की संख्या में थानों को दिये गये हैं, लेकिन इनका संचालन अभी शुरू नहीं हो पाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दो पहिया एफआरवी वाहनों के संचालन के लिये प्रत्येक थानों से दो जवानों को भोपाल पुलिस मुख्यालय में ट्रेनिंग दी जायेगी। इसके लिये चिमनगंज थाने के दो जवानों को 23 जून को भोपाल भेजा जा रहा है। ट्रेनिंग लेने के बाद जवान थाने लौटकर अपने साथियों को एफआरवी बाइक के संचालन संबंधी जानकारी देंगे और फिर इन वाहनों का संचालन भी शुरू कर दिया जायेगा।
यह होगा फायदा
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अभी जो एफआरवी चौपहिया वाहन संचालित किये जा रहे हैं उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने के दौरान सबसे पहले ट्रैफिक और सड़कों पर जाम का सामना करना पड़ता है जिसमें अधिक समय लगता है। इसके बाद यदि घटना स्थल किसी संकरी गली या मोहल्ले में हो तो उक्त वाहन वहां तक नहीं पहुंच पाता। ऐसी स्थिति में पुलिस को मिली एफआरवी बाइक से पुलिसकर्मी तुरंत घटना स्थल तक पहुंच सकते हैं।