- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
अब आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में होगी Covid-19 की जांच
उज्जैन :आर डी गार्डी मेडिकल कॉलेज की लैबोरेटरी को कोरोना वायरस की जांच की अनुमति नेशनल एक्रीडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लैबोरेट्री संस्था द्वारा प्रदान कर दी गई है।
कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी । वर्तमान में जांच की रिपोर्ट आने में 3 से 4 दिन लग रहे हैं वह भी नहीं लगेगे ।इस अनुमति से उज्जैन शहर एवम जिले में कोरोना से लड़ाई आसान हो जाएगी ।
कलेक्टर शशांक मिश्र ने बताया कि शीघ्र ही आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में कोरोना संपल की जांच होने लगेगी। उन्होंने बताया कि टेस्टिंग के अनुमति के लिए संभागायुक्त श्री आनंद कुमार शर्मा द्वारा मुख्य सचिव से आग्रह किया गया था एवं इस संबंध में निरंतर संपर्क में थे।