- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
अब ऐसी होगी महाकाल मंदिर दर्शन व्यवस्था
महाकाल मन्दिर गर्भगृह में श्रद्धालुओं के लिये समय निर्धारित
उज्जैन। महाकाल मंदिर गर्भगृह में श्रद्धालुओं के लिए समय निर्धारित किया गया है। इस आदेश को कलेक्टर सह अध्यक्ष,महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मंदिर प्रशासक ने बताया कि जो समय एवं दिन निर्धारित किए गए हैं,उसकी जानकारी इसप्रकार है
–मन्दिर में आगन्तुक सत्कारधारी श्रद्धालु, 1500 रुपए रसीदधारी श्रद्धालु व पुजारीु-पुरोहितों के यजमानों के गर्भगृह में प्रवेश हेतु समय प्रात: 6 से 9 बजे तक, दोपहर 12 से एक बजे तक और शाम 6 से रात्रि 8 बजे तक आरती के समय को छोड़कर,निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त समय में इन सभी का गर्भगृह में प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
मन्दिर में आम श्रद्धालुओं के लिये मंगलवार से शुक्रवार तक उनकी संख्या का आकलन कर दोपहर एक बजे से अपराह्न 4 बजे तक गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था रहेगी।
विशेष परिस्थितियों में कलेक्टर एवं प्रशासक से पूर्वानुमति प्राप्तकर्ता श्रद्धालु गर्भगृह में प्रवेश कर सकेंगे। की जा सकेगी।
आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।