- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अब गंभीर मुस्कुराएगा:तेज बारिश शुरू, यशवंत सागर का एक गेट खोला…
जल संकट के मुहाने पर खड़े शहर के लिए बुधवार की रात सुकून लेकर आई। देर रात तक हुई बारिश के बाद देर रात इंदौर के यशवंत सागर डेम का एक गेट खोल दिया गया। यह पानी अब करीब 6 घंटे में उज्जैन के गंभीर डेम में आ जाएगा। रात 2 बजे तक भी यशवंत सागर का गेट खुला हुआ है।
इससे उम्मीद की जा रही है कि सुबह तक गंभीर डेम में पानी की आवक तेजी से होगी, जिससे काफी हद तक जलसंकट से राहत मिल सकती है। गंभीर डेम के कैचमेंट एरिया में कम बारिश होने के कारण डेम में बुधवार सुबह तक 2250 एमसीएफटी क्षमता वाले डेम में 426 एमसीएफटी पानी ही आ पाया था।
जो करीब दो महीने एक दिन छोड़कर एक समय जलप्रदाय जितना है। इस स्थिति में नगर निगम और पीएचई के माथे पर जल संकट की चिंता की लकीरें उभर आई थीं।
इंदौर की तेज बारिश से उज्जैन को राहत, आज पहुंचेगा गंभीर डेम में पानी
बुधवार रात इंदौर के यशवंत सागर के कैचमेंट में हुई जोरदार बारिश से डेम लबालब हो गया और एक गेट खोलना पड़ा। यशवंत सागर से बहाया गया अतिरिक्त पानी सीधे गंभीर डेम के कैचमेंट आ रहा है। इससे गंभीर डेम का जल स्तर तेजी से बढ़ेगा।
पीएचई अधिकारियों के अनुसार यशवंत सागर से छोड़ा गया पानी करीब 6 घंटे में गंभीर डेम तक आता है। यदि यशवंत सागर का गेट लगातार खुला रहता है तो गुरुवार को गंभीर डेम का लेवल काफी बढ़ सकता है।
यह शहर के लिए सबसे सुकून देने वाली खबर है। पीएचई उपयंत्री राजेंद्र चौबे के अनुसार यशवंत सागर के और गेट खोले जाते हैं तो शहर में जलसंकट की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
इधर शहर में चौबीस घंटे में 0.4 मिमी बारिश हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने राहत देने वाली खबर दी है। विभाग के राडार प्रभारी वेदप्रकाश के अनुसार शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत आने वाले 36 घंटे में शहर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं मध्यम तो कहीं तेज बारिश होने के आसार हैं।
शहर में देर रात तक रिमझिम और हल्की बारिश का दौर चलता रहा। इससे बड़नगर रोड की रपट पर पानी आ गया। बारिश चलती रही तो सुबह शिप्रा में उफान के नजारे दिखाई देंगे।
दिन का पारा 3 डिग्री गिरा
शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम 24.5 डिग्री दर्ज किया गया। चौबीस घंटे के दौरान दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है जबकि रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई है।