- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
अब जोरदार बारिश का इंतजार
उज्जैन। प्री मानसून की मामूली बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। चिलचिलाती धूप के कारण हो रही गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली थी कि भयंकर उमस ने परेशानी खड़ी कर दी है। गर्मी और उमस के आगे कूलर, पंखे भी फेल हो चुके हैं। मौसम विभाग द्वारा दावा किया जा रहा है कि अगले दो दिनों में मानसून उज्जैन संभाग में दस्तक देगा।
अप्रैल व मई में भीषण गर्मी का सामना कर रहे लोगों को मानसून का बेसब्री से इंतजार था। अब जबकि जून भी गुजरने वाला है ऐसे में पिछले तीन दिनों में प्री मानसून की हल्की बारिश हुई जिससे तेज गर्मी से लोगों ने राहत महसूस की लेकिन झमाझम बारिश नहीं होने और गर्मी के तेवर बरकरार रहने के कारण उमस हो गई।
गर्मी और उमस से परेशान लोग सुबह चर्चा करते हैं कि शाम को पानी गिरेगा और शाम को चर्चा हो रही है कि रात में तेज बारिश होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा। उमस से परेशानी इतनी बढ़ चुकी है पंखे, कूलर, चलाने के बाद भी राहत नहीं है। मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया अधिकतम तापमान 35.5 और न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।
जितनी उमस उतना पानी
मौसम प्रेक्षक गुप्ता के अनुसार वातावरण में तेज उमस होने के कारण बारिश के लिये मौसम अनुकूल है। जितनी तेज उमस होती है उतना अधिक पानी गिरता है, हवा की गति भी सामान्य है। ऐसे में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं।
सामान्य रहेगा मानसून
मौसम केन्द्र भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिनों में उज्जैन संभाग में मानसून दस्तक देगा, इस बीच प्री मानसून की गतिविधि जारी रह सकती है। इस वर्ष मानसून सामान्य रहेगा। जुलाई और अगस्त माह में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
तेज बारिश के बाद ही मिलेगी राहत
हल्की बारिश से उमस और गर्मी बरकरार है। मानसून की तेज बारिश के बाद ही लोगों को परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन मानसून दो दिनों बाद उज्जैन संभाग में दस्तक देगा ऐसी स्थिति में अगले दो दिनों तक लोगों को परेशानी से निजात मिलने की संभावना नहीं है।