- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
अब निश्चित समय पर बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
उज्जैन:श्री महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर की वेबसाइट पर 250 रुपए शीघ्र दर्शन हेतु ऑनलाइन बुकिंग करके आने वाले श्रद्धालुओं को जल्दी ही निश्चित समायावधि में शीघ्र दर्शन करवाने की व्यवस्था करने जा रहा हैं जिससे श्रद्धालु को ज्यादा समय तक लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और वह अपने ऐच्छिक समय में भगवान के दर्शन कर सकेगा।
समिति के उपप्रशासक आशुतोष गोस्वामी ने बताया गुरुवार दोपहर मंदिर की सुरक्षा अधिकारी रूबी यादव, सहायक प्रशासक चंद्रशेखर जोशी ने शीघ्र दर्शन करवाने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके लिए सामान्य दर्शनार्थी की लाइन को शंख द्वार की ओर से 250 रुपए शीघ्र दर्शन की लाइन में लगाकर संपूर्ण समयावधि व दर्शनार्थियों की कुल संख्या का जायजा लिया। शंखद्वार से कार्तिकेय मंडपम तक कुल 743 श्रद्धालु लाइन में लगे थे जो 35 मिनट 5 सेकंड में कार्तिकेय मंडपम तक पहुंचे। उसके बाद शीघ्र ही श्रद्धालुओं ने गणपति मंडपम होते हुए गर्भगृह से भगवान के दर्शन किए।
इसके लिए एचडीएफसी बैंक की टीम पहले ही निरीक्षण कर चुकी है जो इस व्यवस्था में उनकी सीएसआर के माध्यम मंदिर समिति की सहायता करेगी। महाकाल मंदिर की वेबसाइट में 250 रुपए शीघ्र दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग करके आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समयावधि की व्यवस्था की जाएगी। टिकट बुक करते समय ही श्रद्धालु अपनी अनुकूलता के अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उपयुक्त समय पर बुकिंग कर सकेंगे। इस व्यवस्था को प्रायोगिक तौर पर शीघ्र दर्शन टिकट हेतु लागू किया जाएगा। सफल होने पर इस व्यवस्था को सामान्य दर्शनार्थियों पर भी लागू किया जाएगा।