- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
मध्यप्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करते हुए सिंहस्थ महापर्व और उज्जैन के समग्र विकास को प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को लगभग 1 घंटा 30 मिनट का बजट भाषण दिया। इस दौरान 4 लाख 38 हजार 317 करोड़ रुपए का कुल बजट प्रस्तुत किया गया।
सिंहस्थ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर उज्जैन में 3,060 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है।
सिंहस्थ आयोजन के लिए 13,851 करोड़ का प्रावधान
वित्त मंत्री ने बताया कि सिंहस्थ महापर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य स्तर पर कुल 13,851 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। उज्जैन में पहले से 21 हजार करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्य जारी हैं, जिनके साथ नए प्रोजेक्ट भी इस राशि से जोड़े जाएंगे।
शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है। इसके अतिरिक्त नए बायपास और अन्य सड़क परियोजनाएं भी सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों में शामिल की गई हैं।
महाकाल क्षेत्र में रोप-वे और एलिवेटेड कॉरिडोर
महाकाल क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए रोप-वे प्रोजेक्ट को प्रमुख निर्माणाधीन परियोजनाओं में शामिल किया गया है। इसके साथ ही उज्जैन में फोर-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का लक्ष्य है।
उज्जैन के साथ सतना, भोपाल और छतरपुर में सांस्कृतिक वन स्थापित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन सुविधाओं को सुदृढ़ करना है।
कामकाजी महिलाओं के लिए ‘सखी-निवास’
बजट में उज्जैन सहित कई जिलों में कामकाजी महिलाओं के लिए ‘सखी-निवास’ बनाने की योजना शामिल है। इसके अलावा सड़क, पुल और शहरी परिवहन सुधार योजनाओं के माध्यम से उज्जैन को राज्यव्यापी इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का लाभ मिलेगा।
उज्जैन को बजट 2026-27 में प्रमुख प्रावधान
-
सिंहस्थ से जुड़े विकास कार्यों के लिए 3,060 करोड़ रुपए
-
सिंहस्थ आयोजन हेतु कुल 13,851 करोड़ का प्रस्ताव
-
उज्जैन-इंदौर सिक्स लेन ग्रीन फील्ड हाईवे
-
नए बायपास और सड़क परियोजनाएं
-
महाकाल रोप-वे प्रोजेक्ट
-
फोर-लेन एलिवेटेड कॉरिडोर
-
उज्जैन सहित चार शहरों में सांस्कृतिक वन
-
कामकाजी महिलाओं के लिए ‘सखी-निवास’
-
सड़क, पुल और शहरी परिवहन सुधार योजनाएं
बजट में उज्जैन को केंद्र में रखते हुए धार्मिक पर्यटन, शहरी विकास और आधारभूत संरचना विस्तार पर विशेष बल दिया गया है, जिससे सिंहस्थ महापर्व के दौरान व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जा सकें।