- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
अब रिपोर्ट आने तक पीटीएस में ही रहेंगे कोरोना संदिग्ध
सैंपल लेकर जांच के लिए भेज देंगे…रिपोर्ट निगेटिव आने पर होगी घर वापसी
उज्जैन:अब सर्दी-खांसी-बुखार आने पर जो भी व्यक्ति उपचार के लिए फीवर क्लिनिक पहुंचेगा, उसके लक्षण संदिग्ध आने पर कोरोना जांच हेतु सैंपल लेकर उसे पीटीएस भेज दिया जाएगा। ताकि वहां पर वह रिपोर्ट आने तक क्वारेंटाईन रहे।
एक मरीज पहुंच गया था मक्सी
डॉ. एचपी सोनानिया के अनुसार एक सर्दी-खांसी-बुखार का मरीज फीवर क्लिनिक आया। उसका सैंपल लिया और कहा कि घर में ही रिपोर्ट आने तक रहना है। उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आने पर उसे मोबाइल फोन किया तो उसने बताया कि वह तो पारिवारिक काम से मक्सी में है। तब उसे मक्सी से उज्जैन लाया गया और भर्ती किया गया। उसकी कांटेक्ट हिस्ट्री पूछी गई और जितने लोग उज्जैन तथा मक्सी के उसके सम्पर्क में आए, उनको होम क्वाारेंटाइन करते हुए उन पर सतत नजर रखी गई। जब यह मामला मो.सुलेमान के संज्ञान में लाया गया तो उन्होने निर्देश दे दिए जिसका पालन सोमवार से हो रहा है।
दहशत में आ गए हैं मरीज
एसीएस सुलेमान के निर्देश का पालन करवाना जब सोमवार को प्रारंभ किया गया तो फीवर क्लिनिक आए मरीज और उनके परिवार दहशत में आ गए। उनका कहना था कि हम तो दिखाने आए थे। सेम्पल लेने के बाद घर नहीं जाने दे रहे। कहते हैं रिपोर्ट आने तक पीटीएस में रहना होगा। न तो तैयारी से आए और न ही सोचा था। कुछ ने तो घर से कपड़े आदि सामान लाकर दिया। संक्रमण रोकने के लिए उठाया जा रहा इस कदम को लेकर लोग यह अफवाह फैला रहे हैं कि फीवर क्लिनिक मत जाओ, वहां सैंपल लेकर पीटीएस भेज देंगे।
इन्होने की अपील
माधवनगर हॉस्पिटल के प्रभारी ने अपील की है कि शहरवासी अफवाहों पर ध्यान न दें। जो मरीज कोरोना संदिग्ध होता है,उसी का सेम्पल लिया जाता है। सेम्पल की रिपोर्ट आने तक यदि उसे पीटीएस में रखा जा रहा है तो वह उसके और उसके परिवार के लिए अच्छा है। घर में इतनी सावधानी नहीं रख पाते हैं। इससे तो परिवार संक्रमित होने से बच जाएगा।