- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
अभिनेता अर्पित रांका महाकालेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे उज्जैन, भस्म आरती में हुए शामिल
उज्जैन। अभिनेता अर्पित रांका भस्म आरती के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। शुक्रवार को सुबह-सुबह ही महाकाल के दर्शन कर रांका भस्म आरती में शामिल हुए।
निगेटिव किरदार के लिए मिल चुका है अवार्ड
अर्पित रांका ने हिंदी, तमिल, तेलगू की कई फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा कई मशहूर टीवा सीरियल में भी रांका ने दमदार अभिनय किया है। टीवी सीरियल महाभारत में दुर्योधन की नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए इंडियन टेली अवार्ड भी मिल चुका है। अर्पित रांका ने ज्यादातर सीरियल में निगेटिव किरदार की मुख्य भूमिका का किरदार निभाया है। रांका ने इसके अलावा कई धार्मिक टीवी सीरियल जैसे जय श्री कृष्ण में कामदेव / प्रद्युम्न / भंडासुर, चंद्र नंदिनी में सम्राट महापद्म नंद, संकट मोचन महाबली हनुमान में शतानंद रावण, राधाकृष्ण में कान्सो, ब्रह्मराक्षस में सूर्यवंशी/ब्रह्मराक्षस का किरदार निभाया है।