- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
- महाकाल मंदिर में टीवी अभिनेत्री कनिका मान ने किए दर्शन, भस्म आरती में हुईं शामिल
- राजा स्वरूप में सजे बाबा महाकाल, भस्म अर्पित होते ही गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
अभिनेता और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजबब्बर उज्जैन पहुंचे
उज्जैन। अभिनेता और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राजबब्बर ने कहा कि मैं महाकाल की नगरी उज्जैन में और यहां आकर मैंने आत्मिक आनन्द का अनुभव किया है। इस अलौकिक नगरी में मैं झूठ नहीं बोलूंगा। आप का दायित्व है कि आप सच का साथ दे और अब वक्त बदलाव का है। इसलिए आप को भी सच का साथ देना होगा।
शिवराज सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इधर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास को कभी गंभीरता से नहीं लिया बल्कि देश को झूठे वादे करके विदेश में पूंजी लूटा रहे हैं। देश के उद्योगपति विजय माल्या, नीरव मोदी जैसे भगोड़े उनके मित्र हैं। प्रधानमंत्री ने गरीबों का जन-धन खाता खुलवा कर उसमें 15 लाख रुपए आने की बात कही थी और उन्हें बेवकूफ बनाया। नोट बंदी कर लोगों को लाइन में लगाकर अमीरों के नोट रातोंरात पिछले दरवाजा से बदल दिए गए
फिल्म अभिनेता राजबब्बर की आमसभा को लेकर नीलगंगा चौराहे पर खासी भीड़ जमा हो गई थी। दोपहर बारह बजे तक राजबब्बर सभास्थल पर नहीं पहुंचे थे। मंच पर स्थानीय वक्ता और नेता बार-बार उनके आने की सूचना देकर भीड़ को रोकने का प्रयास करते रहे। गुरूवार की सुबह ग्यारह बजे बाद से नीलगंगा चौराहे पर कांग्रेस के स्टार प्रचारक और अभिनेता राजब्बर की सभा के लिए भीड़ जमा होना शुरू हो गई। वे यहां दक्षिण के प्रत्याशी राजेन्द्र वशिष्ठ की सभा करने यहां पहुंचे थे। यहां सभा स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोहर बैरागी सहित अन्य नेता भी मौजूद थे। इसके पूर्व श्री बब्बर ने महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। यहां लगभग आधा घंटा रूककर वे सभास्थल की ओर रवाना हुए।