- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
अभिनेत्री रविना टंडन महाकाल की शरण में:कहा मनोकामना यही है सभी ओर खुशहाली हो
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार शाम को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन को प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रविना टंडन पहुंची। रविना ने गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन अभिषेक किया। पूजन-अर्चन के बाद नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया। चर्चा में इतना ही कहा बाबा महाकाल के दरबार में आकर यही मनोकामना रहती है खुशहाली सभी ओर हो।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार शाम को अभिनेत्री रविना टंडन ने पहुंचकर भगवान महाकाल का पूजन-दर्शन किए। गर्भगृह में पूजन पं. बाला गुरू ने सम्पन्न कराई। गर्भगृह में पूजन के बाद रविना ने नंदी हाल में बैठकर मस्तक पर चंदन का तिलक लगवाया और भगवान महाकाल का ध्यान किया। दर्शन के बाद चर्चा करते हुए इतना ही कहा कि कामना यही रहती है कि खुशहाली हो सभी ओर। उन्होने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन अच्छे से हुए। मेरी जब इक्छा होती है दर्शन को आ जाती हूं। रविना ने मंदिर में फिल्म केरियर की बात करने से इंकार कर दिया। दर्शन के बाद रविना इंदौर के लिए रवाना हो गई। गौरतलब है कि प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता-अभिनेत्री बाबा महाकाल के दरबार में आकर अपनी सफलता की कामना करते है।