- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
अभिभावक बोले: स्कूल बस संचालक ज्यादा किराया ले रहे है, आखिर ऐसा कब तक चलेगा
उज्जैन | स्कूल बसों के किराए का मुद्दा गहराता जा रहा है। इसको लेकर पहली बार विभिन्न स्कूलों के स्टूडेंट्स के अभिभावक खुलकर सामने आए हैं। मौलिक पालक संघ के प्रतिनिधिमंडल के रूप में ये मंगलवार को जनसुवाई में पहुंचे और अफसरों से कहा कि स्कूल वाले कलेक्टर के निर्देश नहीं मान रहे हैं, हमसे ज्यादा किराया ले रहे हैं और अब पुन: किराया बढ़ाने की मांग कर रहे हैं आखिरकार ऐसा कब तक चलेगा। इनकी समस्या सुनने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट एसआर सोलंकी ने जैसे ही यह भरोसा दिलाया कि जल्द ही कलेक्टर की मौजूदगी में सभी पक्षों की संयुक्त बैठक कर इस समस्या का हल निकालेंगे। यह सुन अभिभावक बोले हम कुछ नहीं जानते हमसे स्कूल वालों ने वर्ष 15-16 व 16-17 में जो अधिक किराया लिया है उसे ब्याज सहित वापस दिलवाओ या समायोजित करवाआे।
10 फीसदी किराया बढ़ाना पहले की बैठकों में तय है
स्कूल किराए में कमी व बढ़ोत्तरी प्रिंसिपल व पालक संघ मिलकर कर सकते हैं। प्रशासन की तरफ से एडीएम व आरटीओ को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। 10 फीसदी किराया बढ़ाने के प्रस्ताव तो यह पहले की बैठकों में तय और प्रोसिडिंग में लिखित में है। मामला जनता से जुड़ा है तो सभी के हितों को ध्यान में रख निर्णय लेंगे। संकेत भोंडवे, कलेक्टर