- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
अभिव्यक्ति मंच से गूंजे देशभक्ति के सुर
Ujjain News: हर दिल में तिरंगा- इंकलाब की बोली हो, जो भारत मुर्दाबाद बोले उसके सीने पर गोली हो… ये पंक्तियां रविवार शाम शहीद पार्क स्थित अभिव्यक्ति मंच में गूंजी।
उज्जैन। हर दिल में तिरंगा- इंकलाब की बोली हो, जो भारत मुर्दाबाद बोले उसके सीने पर गोली हो… ये पंक्तियां रविवार शाम शहीद पार्क स्थित अभिव्यक्ति मंच में गूंजी। मंच पर आकर बच्चों ने मधुर प्रस्तुतियां दीं, तो दर्शक मुग्ध हो गए। बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। संयोजक राजेश अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम का आरंभ अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया। दिल्ली हिंसा में शहीद आईबी अधिकारी अंकित शर्मा एवं दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल को श्रध्दांजलि दी गई।
बच्चों ने किया डांस
इस अवसर पर मंच पर बच्चों ने डांस की भी प्रस्तुति दी, वहीं कुछ बच्चों ने देशभक्ति के गीतों से वातावरण में जोश भर दिया। कुछ बच्चों ने फैंसी डे्रस में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया।
गीत-गायन और वादन
बच्चों ने गीत-गायन और वादन से सभी को मुग्ध किया। रिशानी भार्गव, सौम्या मलिक, तनिष्क नागर, परिधी जैन, ऐश्वर्या जोशी, मानसी उपाध्याय, शैली पांचाल, गार्गी परमार, काव्या कुलश्रेष्ठ आदि बच्चों ने गीत, नृत्य के माध्यम से सामाजिक संदेश दिए। इस अवसर पर रमेशसिंह सिसौदिया, हितेश काले, श्रीनाथ चौधरी, हेमंत नागर, दीपक जैन, पंकज शमाज़्, सपन कोटवानी, रमेश सोनी, संजय सोनी, मुतज़्जा अली, कैलाश काबरा आदि मौजूद रहे।