- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
न्यू शास्त्री चैम्पियंस ट्राफी 2020 क्रिकेट प्रतियोगिता, जिले की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा
Ujjain News: हेवी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा-8 मार्च तक होंगे मैच
उज्जैन। न्यु शास्त्री स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित न्यू शास्त्री चैम्पियंस ट्राफी 2020 प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को हुआ। हेवी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की 16 टीमें ले रहीं हिस्सा-8 मार्च तक होंगे मैच, 1 से 8 मार्च तक होने वाली हेवी टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में उज्जैन जिले की 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
पहला मैच वीरता 11 और साहनी के बीच
प्रतियोगिता में पहला मैच वीरता 11 और साहनी के बीच खेला गया। शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पार्षद रिंकू दीपक बेलानी, समाजसेवी महेश सीतलानी, महाकाल थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्लब के सोनू श्रीवास के अनुसार 8 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
प्रत्येक मैच नॉक आउट पध्दति से
10 ओवर के प्रत्येक मैच नॉक आउट पध्दति से खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 15 हजार तथा द्वितीय पुरस्कार 7 हजार रूपये प्रदान किये जाएंगे। मैच दौरान सोनू यादव, संतोष, रिंकू परमार, हिम्मत पहलवान, पंकज, पिंटू आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में विशेष सहयोग सोनू प्रजापत, प्रदीप जायसवाल एडवोकेट, रत्तू भाई, राजू भाई का रहा।