- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
अभिव्यक्ति मंच से दिया बेटी बचाने और जल सहेजने का संदेश
उज्जैन। रविवार शाम शहीद पार्क स्थित अभिव्यक्ति मंच से शहर की प्रतिभाओं ने बेटी है तो कल है, जल बचाओं जैसे सामाजिक विषयों पर प्रस्तुति दी। बच्चों और युवाओं ने बारिश की रिमझिम के बावजूद गीत, संगीत, नृत्य, कविता, गजल, शायरी की आकर्षक प्रस्तुति दी। संयोजक राजेश अग्रवाल के अनुसार अमर शहीद जवानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मंच से तनिष्क नागर, प्रदीप गोहर, शौर्य शमी, मानसी उपाध्याय, रिशानी भार्गव, खुशी बुंदेला, ऐश्वर्या जोशी, श्रीनाथ चैधरी, आयुषी नागर, अनुष्का राठौर, माही गुप्ता, पावी खरनाल, वेदांशी दभाड़े, मयूर यादव, लवन्या चेचरिया आदि ने प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर रमेशसिंह सिसौदिया, हेमंत नागर, मुकुंद सर, हितेश काले, सपन कोटवानी, दिनेश फुलवानी, विनय बाफना, संजय भार्गव, प्रिया नागर, निरू जोशी, अंजू भार्गव, नेहा शमी आदि उपस्थित थे।