- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
उज्जैन में अमिताभ ने दी ऐसी प्रस्तुति कि तीन पीढ़ी के लोग हो गए लोटपोट
उज्जैन | तीन पीढ़ी एक स्थान पर जमा थी। मनोरजंन के साथ गीत-संगीत और जूनियर अमिताभ बच्चन की प्रस्तुति थी। इस अवसर को किसी ने हाथ से नहीं जाने दिया और बच्चे, वृद्ध, जवानों ने जमकर आनंद उठाया। मौका था इन्दौर रोड स्थित अशोका गार्डन में जैन सोशल ग्रुप उज्जैन मैत्री के एक शाम मैत्री के नाम कार्यक्रम का।
इस अवसर पर नवीन कार्यकारिणी का दायित्व ग्रहण, समारोह और प्रशांत लुंक्कड़ स्मृति जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के अवाड्र्स वितरण हुआ। शनिवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में ग्रुप के १४० से कपल सदस्य अपने माता-पिता और बच्चों सहित उपस्थित थे। ग्रुप डायरेक्टर यतीश बोहरा ने बताया प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साल की पहली बैठक माता-पिता की उपस्थिति में की गई। तीन पीढिय़ों का संगम रंगारंग कार्यक्रम हुआ। स्वागत गीत के बाद ग्रुप परिवार के बच्चो द्वारा जैन गीत पर जागृति संदेश के साथ नृत्य प्रस्तुत किया गया।