- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
- उज्जैन में तैयार हो रही अत्याधुनिक कैंसर और हार्ट जांच की दवाइयां, रात में निर्माण के पीछे है बड़ा वैज्ञानिक कारण
- ।मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में निकिता पोरवाल, भारत के लिए एक और विश्व सुंदरी का ताज जीतने का रखा लक्ष्य
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 04-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर उपवास पर बैठे संत
उज्जैन। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर संत समाज रामघाट स्थित राणोजी की छत्री के पास सुबह 10 बजे से उपवास पर बैठा। यहां संतों ने अपने विचार व्यक्त किये साथ ही भजन, कीर्तन का आयोजन भी हुआ।
महामण्डलेश्वर 1008 स्वामी शांतिस्वरूपानंद गिरीजी सहित उमेशनाथजी, रंगनाथाचार्यजी आदि संत समाज द्वारा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय उपवास रामघाट स्थित राणोजी की छत्री के पास किया गया। संतों द्वारा किये जा रहे उपवास कार्यक्रम के लिये पुलिस प्रशासन द्वारा अलग से इंतजाम किये गये थे।
सुबह स्वामी शांतिस्वरूपानंदजी व अन्य संतजन अपने अनुयायियों के साथ रामघाट पहुंचे। यहां संतों ने मंदिर निर्माण को लेकर अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये। इसके अलावा भजन कीर्तन का आयोजन भी हुआ। संतों के उपवास कार्यक्रम को रामघाट पर पूजन कार्य कराने वाले पंडित आनंद गुरू लौटावाला सहित अन्य ने भी समर्थन दिया और यहां मौजूद रहे।