- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अलीगढ़ से महाकाल दर्शन करने आए दो दोस्त नदी में डूबे, एक की मौत,दूसरे को होमगार्ड ने बचाया
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से महाकाल दर्शन करने आए दो दोस्त रविवार को शिप्रा नदी में डूब गए। एक की मौत हो गई, जबकि एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया। संदीप और विशाल दोनों पंजाब के अम्बाला की एक फैक्ट्री में काम करते हैं।
संदीप शर्मा (21) और विशाल तिवारी शिप्रा नदी के रामघाट पर स्नान करने गए थे। यहां दोनों एक साथ घाट पर कपड़े उतारकर पानी में चले गए। शिप्रा नदी में फिसलन और पानी ज्यादा होने की वजह से दोनों डूबने लगे। रामघाट पर ही खड़े शिप्रा तैराक दल के सदस्य और होमगार्ड के जवानों ने तुरंत दोनों को बचाने के लिए नदी में उतर गए और दोनों को बाहर निकाला। घाट पर ही ऑटो मंगवाकर संदीप को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।]
शिप्रा तैराक दल के सदस्य संतोष ने बताया कि दोनों को डूबता देख हमने बचाने का प्रयास किया, लेकिन एक को बचाने में हम कामयाब नहीं हो सके।
उज्जैन और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश के बाद शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया। रामघाट पर इस तरह के हादसे पहले भी कई बार हो चुके हैं। यहां होमगार्ड के सैनिक लगातार पानी गहरा होने की सूचना लाउडस्पीकर पर देते रहते हैं। इसके बावजूद श्रद्धालु नहीं मानते है।