- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
अश्लील हरकत में फंसे पुजारी पर एफआईआर
महाकाल मंदिर में एक बालिका से अश्लील हरकत के आरोपों में घिरे पुजारी के खिलाफ सोमवार को मंदिर प्रशासन ने केस दर्ज करवा दिया। घटना पांच दिन पहले हुई थी और वीडियो वायरल होने के कारण पूरे मामले का खुलासा हुआ था।
सर्वविदित है कि २७ फरवरी को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें अनादिकल्पेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी हेमंत पिता नरेंद्र दुबे मंदिर परिसर में ही एक बालिका से अश्लील हरकत करते हुए नजर आ रहे थे। मामले के तूल पकडऩे पर मंदिर प्रशासन ने उसे तुरंत निलंबित करने का आदेश दिया था। बाद में पता चला था कि मंदिर में पुजारी तो राहुल दुबे हैं। हेमंत अपने भाई का प्रतिनिधि बनकर पुजारी बना हुआ था।
इधर किशोरी की मां ने भी बदनामी के कारण केस दर्ज करवाने से इंकार कर दिया था। बावजूद दोनों मामले में किरकिरी होने और ऊपरी दबाव के चलते मंदिर प्रशासक को सख्त कदम उठाना पड़ा। सोमवार रात महाकाल पुलिस ने हेमंत दुबे पर धारा २९४ में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। याद रहे हेमंत माधव कॉलेज में हुए प्रो. एचएस सभरवाल कांड में भी आरोपी था।