- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन के साथ छलके आंसू
उज्जैन। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते करते शहरवासियों के आंसू छलक पड़े। नानाखेड़ा चौराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से लेकर रामघाट तक अस्थि कलश को नमन करने शहर व अंचल से बड़ी संख्या में लोग जमा थे।
सुबह 9.30 बजे दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा स्थल नानाखेड़ा से अटल जी की अस्थि कलश यात्रा आरंभ हुई। यात्रा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री बंशीलाल गुर्जर, इंदौर के विधायक सुदर्शन गुप्ता रात में ही यहां पहुंचे थे।
सुबह ऊर्जा मंत्री पारस जैन, विधायक मोहन यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा के लोग व अटल जी की याद लिए लोग श्रद्धा सुमन अर्पित करने सड़क के दोनों किनारे पर खड़े थे। अटल जी के प्रति अगाध आस्था का आलम यह था कि नगर में यात्रा मार्ग पर हर 10 फीट पर पुष्पांजलि मंच पर लोग पुष्प मालाएं लिए खड़े थे। कलश यात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र गादिया, पार्षद संतोष यादव, पूर्व पार्षद जगदीश पांचाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हर 10 फिट पर एक मंच 300 से अधिक स्थानों से पुष्पवर्षा
अस्थि कलश यात्रा नानाखेड़ा से प्रारंभ हुआ जो टावर चौक, चामुण्डा चौराहा, देवासगेट, इंदौरगेट, दौलतगंज, नई सड़क, तेलीवाड़ा आदि मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंची। पूरे मार्ग की खास बात यह थी कि अस्थी कलश पर पुष्प वर्षा करने के लिये यात्रा मार्ग पर प्रत्येक 10 फीट की दूरी पर एक मंच बना था जिस पर खड़े होकर लोगों ने गुलाब की पंखुडिय़ों से पुष्प वर्षा की।
पूरे मार्ग पर 300 से अधिक मंच बने थे। इसके अलावा स्कूली बच्चे, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों ने भी यात्रा मार्ग पर खड़े होकर अस्थी कलश पर पुष्प वर्षा के साथ अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सुबह 9 बजे अस्थि कलश यात्रा नानाखेड़ा से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रामघाट पहुंची। यहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ जिसे मंत्री, सांसद, विधायक, भाजपा नगर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने सम्बोधित करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को याद किया गया।