- उज्जैन में सराफा स्कूल शिफ्टिंग के विरोध में छात्राओं का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जताया विरोध
- उज्जैन में सिंहस्थ के लिए रखे 3 बिजली पोल दिनदहाड़े चोरी, हाइड्रा से उठाकर ले गए संदिग्ध; CCTV में कैद पूरी वारदात
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 14-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 12-08-2026
महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार की सुबह भक्ति और ग्लैमर का अनोखा संगम देखने को मिला, जब बॉलीवुड के चर्चित कलाकार अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और वरिष्ठ अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया बाबा महाकाल के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। तड़के पहुंचे इन कलाकारों ने पूरी श्रद्धा और सादगी के साथ भगवान महाकाल के दर्शन किए, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह नजर आया।
सुबह करीब 6 बजे मंदिर पहुंचे तीनों कलाकारों ने सबसे पहले नंदी हॉल में बैठकर कुछ समय ध्यान और जाप में बिताया। इस दौरान उन्होंने शांत भाव से महाकाल का स्मरण किया। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने नंदी जी के समक्ष विधि-विधान से पूजन किया और परंपरा के अनुसार नंदी के कान में अपनी मनोकामनाएं भी कही। इसके बाद वे गर्भगृह की देहरी तक पहुंचे, जहां से उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर जल अर्पित किया और आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद जैसे ही ये सितारे मंदिर परिसर से बाहर निकले, वहां मौजूद श्रद्धालुओं और प्रशंसकों की भीड़ अचानक बढ़ गई। लोगों में अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ तस्वीर लेने और उन्हें करीब से देखने की उत्सुकता साफ नजर आई। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कलाकारों ने भी सहजता से प्रशंसकों का अभिवादन किया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने सभी कलाकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत और सम्मान किया। उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।