- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
अस्पताल में तैयारियों में जुटा स्वास्थ्य अमला:एनक्यूएएस का राष्ट्रीय दल आज से करेगा चिकित्सा सेवाओं की पड़ताल
एनक्यूएएस का राष्ट्रीय दल उज्जैन में चिकित्सा सेवाओं की पड़ताल करने के लिए सोमवार को आएगा। इसके मद्देनजर रविवार को अस्पताल में तैयारियों में स्वास्थ्य अमला जुटा रहा। साफ-सफाई से लेकर व्यवस्थाओं पर फोकस किया गया। जिला अस्पताल प्रशासन ने भी अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर किए जाने की बात कही है। 450 बेड के चरक अस्पताल में रविवार को टूटे हुए पलंग हटाए गए, पोर्च और अस्पताल बिल्डिंग के आसपास विशेष रूप से सफाई करवाई गई।
अस्पताल के प्रवेश को आकर्षक बनाया गया। राष्ट्रीय दल जिला अस्पताल लेकर चरक अस्पताल की व्यवस्था देखेगा। अपनी लिस्ट से व्यवस्था को चेक करेगा। इसके अनुरूप व्यवस्थाएं पाई गई तो उसके आधार पर नंबर मिल सकेंगे। इससे अस्पताल की रैंकिंग तय होगी। व्यवस्थाएं ठीक पाई गई तो उज्जैन को कायाकल्प अवार्ड मिल सकता है। इसमें ईनाम स्वरूप जिला अस्पताल को 50 लाख रुपए का ईनाम मिलेगा। इसका उपयोग जिला अस्पताल व चरक अस्पताल में स्वास्थ सेवाओं में इजाफा किए जाने में किया जा सकता है।