- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
आंदोलन के अंतिम दिन किसान ने लगाया फंदा, कुछ दिन पहले भाई की जहर से हुई थी मौत
उज्जैन :- किसान आंदोलन के अंतिम दिन शनिवार 10 जून को देवासरोड के नरवर थाना क्षेत्र में दूध का व्यवसाय करने वाले एक किसान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह उसने बेटी से खाना बनाने के लिए कहा और फिर बीच के कमरे का दरवाजा बंद कर रस्सी गले में डाल लटक गया। बेटे ने ही दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा। जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। 55 दिन पहले ही भाई की भी जहर खाने से मौत हो चुकी है। महज दो माह के अंतराल में आत्महत्या की दूसरी घटना से दोनों बच्चे बिलख उठे।
बच्चों के साथ चाय पी
सुसाइड का यह मामला देवासरोड नरवर थाना क्षेत्र के जवासिया कुमार का है। यहां रहने वाले 45 वर्षीय कृषक बाबूसिंह पिता शंकर सिंह ने शनिवार सुबह 11 बजे के लगभग खुदकुशी कर ली। सुबह उठने के बाद बाबूसिंह ठाकुर ने गाय-भैंस का दूध निकाला व अपने दोनों बच्चों के साथ चाय भी पी। काम निपटाने के बाद बेटी शिवानी से कहा खाना बना ले। बेटी कमरे में खाना बनाने चली गई। इसी दौरान बीच के कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। दरवाजा बंद देख पुत्र सूरज को संदेह हुआ। उसने अंदर आवाज लगाई, कोई जवाब नहीं मिलने पर आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पिता फंदे पर लटके हुए थे। फंदे से उतार वे बाबूसिंह को जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलते ही नरवर थाना टीआई बृजेश श्रीवास्तव ने एएसआई एलके व्यास व अन्य पुलिसकर्मियों को मौके पर जांच के लिए भिजवाया। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी जब्त किया है जिसमें मृतक ने भाभी पिंकी की प्रताडऩा और धमकी के बारे में लिखा है। पुलिस ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
पुत्र का आरोप, काकी प्रापर्टी हथियाना चाहती थी
बाबूसिंह के पुत्र सूरज ने बताया कि काका इंदरङ्क्षसह की 16 मार्च को जहर से संदिग्ध मौत हो गई थी। काका की मौत बाद काकी पिंकी हमारे परिवार को धमका रही थी कि पति की मौत में सबको को फंसवा दूंगी। वह प्रापर्टी बेचना चाहती थी। जामगोद देवास मायके जाने से पूर्व भी धमकाकर गई थी। दो-तीन दिन पहले इंदौर भी कुछ युवक बाइक से आकर पिताजी को धमकाकर गए थे।