- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
आंधीझाड़ा से स्नान कर महिलाओं ने किया ऋषि पंचमी पूजन
महिलाओं ने आंधीझाड़ा के 108 पत्ते, टहनियों को सिर पर रखकर सुबह स्नान के बाद ऋषि पंचमी व्रत और पूजन किया। इसके लिये शिप्रा नदी पर महिलाओं की खासी भीड़ रही। वहीं सप्तऋषि मंदिर में भी महिलाओं की सुबह से कतार चुकी थी।ऋषि पंचमी व्रत का उल्लास महिलाओं में प्रात: से ही था और विशेष स्नान के लिये अनेक महिलाएं रामघाट पर पहुंची।
इधर खाकचौक स्थित गयाकोठा तीर्थ में सप्तऋषि मंदिर पहुंचकर महिलाओं ने सप्तऋषियों कश्यप, भारद्वाज, विश्वामित्र, गौतम, जमाग्नि, वशिष्ठ, अरुंधति की पाषण चरण व प्रतिमा के दर्शन किये। मंदिर प्रांगण में पंडितों द्वारा पूजन के साथ कथा का वाचन भी किया जा रहा था।