- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
आईएसबीटी से इंदौर और उज्जैन के लिए सोमवार से चलने लगेंगी बसें
अनूप दुबे. भोपाल | जल्द ही कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) से इंदौर के साथ ही उज्जैन के लिए भी बसों का संचालन सोमवार से शुरू हो जाएगा। यह प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा, पिपलानी तिराहा से अयोध्या बायपास होते हुए लालघाटी जाएंगी। इसके बाद हलालपुर से होते हुए उज्जैन और इंदौर तक जाएगी। इससे 3 हजार से अधिक यात्रियों को हर दिन फायदा होगा। अभी इंदौर और उज्जैन तक के लिए बसों का संचालन सिर्फ हलालपुर से होता है। जानकारी के अनुसार सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में परिवहन विभाग ने बताया कि इंदौर और उज्जैन के लिए हर दिन 3 हजार से अधिक यात्री भोपाल से जाते हैं। अभी हलाल पुर बस स्टैंड से ही यहां के लिए बसें हैं। ऐसे में अधिकांश यात्रियों को हलाल पुर बस स्टैंड पहुंचने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।