- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
आईजी निवास से लगी बाउंड्रीवाल ढहा दी:ताबड़तोड़ निर्माण कराया, चर्च प्रबंधन ने कहा- पेड़ की वजह से गिरी दीवार
देवास रोड पर आईजी संतोष सिंह के सरकारी आवास की बाउंड्रीवाल रात में बिना किसी सूचना के ढहा दिए जाने की बात सामने आई है, जिसे लेकर अधिकारी खासे नाराज हुए। मसीह मंदिर चर्च प्रबंधन के शशि टाइटस का कहना था कि पेड़ गिरने की वजह से बाउंड्रीवाल गिरी। इसका निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार रात को ही पुलिस अधिकारी इसकी सूचना मिलने पर पहुंच गए थे। इसके बाद रविवार सुबह आरआई जेपी आर्य व माधवनगर थाना प्रभारी मनीष लोधा की मौजदूगी में बाउंड्रीवाल की दीवार का निर्माण कराया गया। आरआई आर्य ने बताया कि बाउंड्रीवाल किसी ने गिराई नहीं है, तत्काल उक्त क्षतिग्रस्त हिस्से पर मसीह मंदिर प्रबंधन ने निर्माण कर दिया।