- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
आगर मालवा में तेज हवा से बंद गुमटी पर गिरा बिजली का तार, आग लगने से अंदर रखा गैस सिलेंडर फटा
आगर मालवा जिले के नलखेड़ा में स्थित मां बगलामुखी मंदिर के पास गुरुवार को गुमटियों में आग लग गई। बिजली के तार टूटने से यह आग लगी थी। इससे एक गुमटी में रखा गैस सिलेंडर बम की तरह फट गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा टल गया। दूर से धुआं देख रुके लोगों में धमाके से भगदड़ मच गई।
नलखेड़ा में गुरुवार को मां बगलामुखी मंदिर मार्ग पर भगवती होटल के सामने दोपहर 4.30 बजे बिजली के तार तेज हवा के चलने से टूट गए। इस दौरान बिजली सप्लाई चालू थी। तार टूटकर नीचे पड़ी गुमटियों पर जा गिरा। जिसके कारण एक गुमटी में आग लग गई। देखते ही देखते आग आगे की तीन अन्य गुमटियों तक पहुंच गई। इस दौरान एक गुमटी में रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने के बाद उसके कुछ अवशेष मार्ग पर आ गिरे। घटना मंदिर से लगभग आधा किलोमीटर दूर हुई।
घटना की जानकारी लगते ही बिजली कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बिजली सप्लाई बंद कराया गया। साथ ही पुलिस द्वारा मार्ग का आवागमन कुछ देर के लिए रोका गया। काफी मशक्कत के बाद आसपास के नागरिकों ने पानी के टैंकर की मदद से आग पर काबू पाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिजली का तार टूटने के बाद फॉल्ट हुआ। हवा के कारण लगातार आग फैलती गई। गनीमत रही कि कर्फ्यू के चलते बाजार बंद होने से कोई जनहानि नहीं हुई। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।