- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
आगर रोड पर लोगों ने लूटे आम, लगा जाम
उज्जैन।तड़के सुरासा पुल पर सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में आम से भरा ट्रक पलट गया। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन ट्रक में भरी आम की पेटियां नीचे खाल में जा गिरीं और आम बिखर गये जिन्हें लोग लूटकर ले गये। दुर्घटना के बाद पुल के दोनों ओर लंबा जाम लग गया जिससे वाहन चालक परेशान होते रहे।
ट्रक चालक एस.एन. लांबा पिता गोपी निवासी हरियाणा ने बताया कि वह ट्रक क्रमांक एच.आर. 61 सी 7515 में वारंगल से 18 टन आम की पेटियां भरकर रोहतक जा रहा था। सुबह करीब 4 बजे पुल पार करते समय सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया। ट्रक में क्लिनर नरेन्द्र और प्रदीप भी थे लेकिन किसी को चोंट नहीं आई। पुल की बाउण्ड्री पर ट्रक पलटने के कारण उसमें भरी आम की पेटियां नीचे खाल में गिरीं और आम जमीन पर बिखर गये जिन्हें लोग उठाकर भाग गये।
ड्रायवर लांबा ने बताया कि क्रेन व मजदूरों की मदद से ट्रक को खाली कर पुल से हटाने का प्रयास कर रहा था उसी दौरान मंगलसिंह नामक सब इंस्पेक्टर आया और मारपीट शुरू कर दी। पुलिसकर्मी ट्रक को क्रेन से खींचकर पुल से दूर ले जाने की जिद कर रहा था जबकि उसे बता दिया था कि डीजल सड़क पर फैल चुका है और आम से भरे ट्रक को खींचने पर आग लग सकती है। इधर पुल के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की कतार लग गई जिसे यातायात पुलिस द्वारा नियंत्रित किया गया।