- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
आजीवन कारावास काट रहा बंदी पैरोल पर छूटने के बाद वापस नहीं लौटा,
उज्जैन। भैरवगढ़ पुलिस ने केंद्रीय जेल भेरूगढ़ के जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर पेरोल पर गए बंदी एवं दो जमानत के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। मिली जानकारी के मुताबिक वाल्मीकिनगर महिदपुर निवासी संदीप उर्फ समीर पिता श्रीपाल उर्फ सतपाल को धारा 302 के तहत हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। भैरवगढ़ केंद्रीय जेल से संदीप को १५ दिन के पैरोल पर ४ सितंबर को छोड़ा गया था। उसे १९ सितंबर को वापस भैरवगढ़ जेल लौटना था।
संदीप को चांदमल पिता चंद्रजीत निवासी वाल्मीकि नगर महिदपुर, दिनेश पिता कृपालसिंह निवासी बनी खेड़ा तहसील महिदपुर की जमानत पर पैरोल पर छोड़ा गया था लेकिन पैरोल की अवधि पूर्ण होने के बाद संदीप वापस जेल नहीं लौटा।
इस पर पुलिस ने महिदपुर पहुंचकर संदीप की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद जेल प्रहरी सत्नारायण पिता रामेश्वर सिसौदिया की रिपोर्ट पर भैरवगढ़ पुलिस ने संदीप और जमानतदार चांदमल एवं दिनेश के खिलाफ 31 डी बंदी अधिनियम 109 भादंवि में प्रकरण दर्ज किया है।