- वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद शुरू हुई भस्म आरती, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल
- रंगपंचमी पर महाकाल मंदिर में बदली व्यवस्था, भस्म आरती में सिर्फ एक लोटा केसर रंग अर्पित होगा; भक्तों को रंग लाने की नहीं होगी अनुमति!
- महाकाल मंदिर में तड़के हुई भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के बाद खुले गर्भगृह के पट; शेषनाग मुकुट में सजे बाबा महाकाल!
- स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, महाकाल का हुआ पंचामृत अभिषेक; भांग-चंदन और गुलाब माला से हुआ दिव्य श्रृंगार!
- भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले उज्जैन में प्रार्थना: शिवलिंग के सामने रखी खिलाड़ियों की तस्वीरें, क्रिकेट फैंस ने मांगा आशीर्वाद
आज उज्जैन में बासी दशहरा:बाहुबली रावण का दहन आज नानाखेड़ा में
कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष भी नानाखेड़ा स्टेडियम में प्रतीकात्मक रूप से आज शाम को रावण दहन किया जाएगा। इस बार रावण बाहुबली के रूप में होगा।
समिति के संयोजक अभिषेकसिंह सिसौदिया ने बताया कि नानाखेड़ा दशहरा महोत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष 100 फीट उंचे रावण के पुतले का दहन रंगारंग आतिशबाजी के साथ किया जाता रहा है। लेकिन कोरोना महामारी के कारण कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए रावण दहन किया जाएगा। लगातार दूसरे वर्ष कोविड के कारण रावण का आकार छोटा और आयोजन प्रतीकात्मक करना पड़ रहा है।
कलाकार जयराम परमार, सतीश सोलंकी और जितेन्द्र बोड़ाना द्वारा रावण तैयार किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश रघुवंशी, समिति के सचिव तरूण ने बताया कि आज शाम होने वाले रावण दहन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोगों का आना प्रतिबंधित है, फिर भी रावण के आसपास के क्षेत्र को बेरिकेडिंग लगाकर सुरक्षित किया जाएगा। यहां आने वालों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क पहनने की अपील करेंगे।