- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
आज टीकाकरण महाअभियान-4:उज्जैन में 304 केंद्रों पर टीकाकरण, घर-घर टीका लगाने 84 मोबाइल टीमें बनाईं
टीकाकरण महा अभियान का चौथा चरण आज 27 सितंबर को पूरे जिले में एक साथ चलाया जाएगा। सुबह 9 बजे से टीकाकरण शुरू होगा जो रात तक चलेगा। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि आज हम जिले को शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड करने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को पहला डोज भी लग जाएगा तो वे काफी हद तक कोरोना से सुरक्षित हो जाएंगे। इस संबंध में जिले के सभी एसडीएम, जिला टीकाकरण अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया कि उज्जैन जिले में टीकाकरण के लिए 304 केंद्र बनाए गए हैं। 84 मोबाइल टीम लगाई गई हैं जो सेंटर तक नहीं आ पाने वाले लोगों को टीका लगाने घरों पर जाएंगे। 1628 टीम डोर टू डोर सर्वे करेगी। जिले के विभिन्न केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन का फर्स्ट डोज प्राथमिकता से लगाया जाएगा।
शहर में 51 केन्द्रों पर कोविशिल्ड व 6 पर कोवैक्सीन लगेगा, प्री बुकिंग की जरुरत नहीं –
कोरोना वेक्सीनेशन के तहत आज शहर में 51 केन्द्रों पर कोविशिल्ड एवं कोवैक्सीन के लिए 6 सेन्टर बनाये गये हैं। गर्भवती एवम धात्री महिलाओं को भी वैक्सीन लगाए जाएंगे। उपायुक्त कल्याणी पांडे ने बताया कि वैक्सीनशन के लिए प्री बुकिंग की जरूरत नही है। सीधे सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाया जा सकता है।
अब तक 13.89 लाख को लगे टीके –
जिले में अब तक 13.89 लाख लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। जबकि 6.30 लाख को दूसरा डोज भी लग गया है। रविवार को 2609 लोगों को टीका लगाया गया। जिले का टारगेट 16.15 लाख लोगों को टीकाकरण का है।