- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
आज टॉवर पर मनेगा क्रांतिकारियों का बलिदान दिवस, देशभक्ति गीतों, नाटकों का होगा मंचन
उज्जैन । 14 फरवरी का दिन भारतीयों के लिए बहुत ही दुख का दिन है, इसी दिन हमारे 3 महान क्रांतिकारी भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की फांसी के विरूध्द की गई अपील ब्रिटिश शासन द्वारा निरस्त की गई थी। इस दिन को अशासकीय शाला प्रतिनिधि संगठन द्वारा बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
संयोजक महेश तिवारी के अनुसार 14 फरवरी शाम 7 बजे टॉवर चौक पर देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ ही देशभक्ति से ओतप्रोत नाटकों का मंचन होगा। प्रदेश सचिव विक्रमसिंह राठौर, सहसंयोजक अंकित चौबे, अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, प्रदीपसिंह, जितेन्द्र निगम, अमित मेहता, महेन्द्र पाटीदार, जितेन्द्र शिंदे, सत्यनारायण नाटानी, आशुतोष दुबे, प्रवीण सनोठिया, राजेन्द्र शर्मा, राजेश तिवारी, प्रकाशचंद्र खिंची, मनीष रावल, दीपक राजवानी, विनय पोरवाल, अनिल कासलीवाल, महेश कुमावत, नीलू टकसाली, भारती तिवारी ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर भारत मां की आजादी के लिए शहीद होने वाले सपूतों को श्रध्दांजलि देने का अनुरोध किया है।