- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
आज सिटी बस बोर्ड तय करेगा नए सिरे से संचालन की व्यवस्था
उज्जैन | सिटी बसों की नए सिरे से शुरुआत करने के लिए शुक्रवार सुबह 11.30 बजे से मक्सीरोड स्थित डिपो कार्यालय में उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड (यूसीटीएसएल) के बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बोर्ड सिटी बसों के संचालन की नई व्यवस्था तय करेगा। सिटी बसों के संचालन के लिए नगर निगम की कंपनी यूसीटीएसएल ने नया ऑपरेटर तय किया है। शहर में 30 सीएनजी बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में स्पीड गवर्नर नहीं होने के कारण आरटीओ ने परमिट देने से इनकार कर दिया था। इससे बसों का संचालन रुक गया था। गुरुवार को बसों में स्पीड गवर्नर लगाने का काम शुरू हो गया है। कंपनी के कर्मचारी इस हफ्ते में सभी 39 सीएनजी बसों में स्पीड गवर्नर लगा देंगे। इसके बाद इन बसों को परमिट जारी हो जाएंगे। आरटीओ संतोष मालवीय के साथ अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान की चर्चा के बाद स्पीड गवर्नर का मसला हल हो गया है। शुक्रवार को होने वाली बैठक के एजेंडे में सिटी बस व्यवस्था को लेकर 30 से ज्यादा बिंदु रखे गए हैं।