- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
समर्थन मूल्य वाले प्याज को नीलामी में खरीदने वाले व्यापारी नहीं कर रहे सरकार को भुगतान
उज्जैन | समर्थन मूल्य वाले प्याज को नीलामी में खरीदने वाले व्यापारियों से कीमत वसूलने में अफसरों का पसीना छूटने लगा है। रोजाना इन्हें फोन लगाने पड़ रहे हैं बावजूद ये टस से मस नहीं हो रहे हैं। भोपाल से लगातार वरिष्ठ अफसरों द्वारा ली रही अपडेट ने अफसरों की चिंता और बढ़ा दी है। दो दिन पहले तक 7 व्यापारियों से करीब 60 लाख रुपए तक वसूलने बाकी थे। अब इनकी संख्या घट गई हैं। नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक दिलीप सक्सेना ने बताया कि अब महज 4 व्यापारियों से और भुगतान लिया जाना है। इन्होंने भी भरोसा दिलाया है कि एक-दो दिन में राशि दे देंगे।