- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
आज से एसी बस में कर सकेंगे इंदौर, आगर, महिदपुर रोड तक का सफर, किराया 85 रुपए
उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन से इंदौर, आगर, महिदपुर रोड आने-जाने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। सूत्र सेवा अंतर्गत मध्यप्रदेश शासन से अनुबंधित अंबू गांधी रॉयल ट्रेवल्स की इंटरसिटी एयर कंडीशन 2 बसें गुरुवार से रोज इंदौर, आगर, महिदपुर रोड के लिए चलेंगी। इसका विधिवत उद्घाटन बुधवार को देवासगेट बस स्टैंड पर मंत्री पारस जैन व महापौर मीना जोनवाल ने किया। बस ऑपरेटर दिलराज गांधी ने बताया कि उज्जैन से तीनों जगहों के लिए किराया एक समान 85 रुपए रखा है। 44 सीटर बसों में पुशबैक सिटिंग है। इसमें यात्रियों को पानी की बॉटल और अटेंडर की सुविधा भी मिलेगी। उज्जैन से महिदपुर रोड जाने के लिए बस दोपहर 1.45 बजे और रात 8.30 बजे मिलेगी। उधर से बस की वापसी सुबह 8 बजे और दोपहर 3 बजे होगी। उज्जैन से आगर के लिए बस दोपहर 1.10 बजे और रात 9.10 बजे मिलेगी। वहां से वापसी सुबह 7.10 बजे और अपरा- 3.30 बजे होगी। उज्जैन से इंदौर जाने को बस सुबह 8.50 बजे, 9.25 बजे, शाम 4.15 और 5.20 बजे मिलेगी। इंदौर से उज्जैन आने को बस सुबह 11.15 बजे, 11.30 बजे, शाम 7 और 7.30 बजे मिलेगी। मालूम हो कि मध्यप्रदेश शासन की पुणे ट्रांसवे कंपनी से अनुबंधित एसी बसें उज्जैन से मंदसौर, भोपाल तक के लिए भी चल रही हैं।