- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
आज से गैस सिलिंडर 209 रु सस्ता
गिरावट इतनी की अब सब्सिडी नही देना पड़ेगी सरकार को
उज्जैन। घरेलू गैस के भाव मे अभूतपूर्व गिरावट आज से हुई है। अप्रेल में रु 799 में मिलने वाला सिलिंडर मई माह में रु 590 में मिलेगा मतलब रु 209 कम।
कोरोना संकट के चलते मांग में गिरावट के परिणामस्वरूप कच्चे तेल के भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में औंधे मुंह गिरे हुए है। इसी कारण घरेलू एलपीजी रेट में इतनी कमी हुई है जो जानकारों के मुताबित अब तक कि एक बार मे हुए सबसे बड़ी गिरावट है।
भारी गिरावट का परिणाम यह हुआ है है गेर सब्सिडी सिलिंडर के रेट गत माह के सब्सिडी वाले सिलिंडर के भाव से भी नीचे आ गए।
लिहाजा इस माह सरकार को गैस पर सब्सिडी नही देना पड़ेगी।
उपभोक्ताओं के खाते में इस माह खरीदे गए टंकी पर कोई सब्सिडी देय नही होगी।पिछले माह गैर सब्सिडी के सिलिंडर का दाम उज्जैन में 799 था जिसपर रु 208 की सब्सिडी मिली थी मतलब सिलिंडर की शुद्ध कीमत 591 उपभोक्ता को लग रही थी।
मई माह में उसे रु 590 ही भुगतान करना होगा।ऐसी प्रकार व्यावसायिक सिलिंडर के भाव भी रु 256 कम होकर रु 1151 हो गए है। हालांकि लॉक डाउन के कारण व्यावसायिक टंकी की खपत नी के समान हो गयी है।