- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
आज से बसें भी चलेंगी लेकिन सफर होगा महंगा:उज्जैन से इंदौर का 76, शाजापुर व आगर का 91 रुपए किराया देना होगा
अनलॉक के साथ ही एक जून यानी मंगलवार से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा लेकिन सफर थोड़ा महंगा पड़ेगा। क्योंकि लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में ही शासन की तरफ से बसों का किराया बढ़ा दिया था। नए स्लैब के हिसाब से अब उज्जैन से इंदौर किराया 76, शाजापुर व आगर का 91 और रतलाम का 132 रुपए कर दिया गया है।
इधर लंबे समय से बंद पड़ी हैं प्रति बस को चालू करने में संचालकों को 50 से 60 हजार रुपए क खर्च करने पड़ सकते हैं। बैटरी, डीजल, सर्विसिंग व टैक्स आदि में ये राशि खर्च होगी। मप्र बस ऑनर्स एसोसिएशन के संभागीय प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि जिलेभर से विभिन्न रूटों पर करीब 500 बसें चलती हैं, शुरुआत में कुछ ही बसें चलेंगी।
धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ती जाएगी। बसें चलने से चालक, क्लीनर व अन्य सहयोगी कर्मचारियों को पुन: काम मिलने लगेगा। इधर आरटीओ संतोष मालवीय ने बताया कि जिनके पास पक्के परमिट हैं वे बसों का संचालन कर सकेंगे। बाकी अस्थाई परमिट मंगलवार से जारी करने शुरू कर दिए जाएंगे। वैसे भी केंद्र सरकार ने 31 मई तक सभी परमिट को मान्य कर दिया था।