- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
आज से बढ़ेंगे सेंटर:रविवार को शहर में वैक्सीनेशन का अवकाश, ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए टीके
वैक्सीन की कमी के चलते अब टीकाकरण सत्र कम किए जाने लगे हैं। इसी वजह से रविवार को शहरी क्षेत्र में टीकाकरण नहीं किया गया। केवल ग्रामीण क्षेत्र के ही कुछ सेंटर पर वैक्सीनेशन हो पाया। वैक्सीन की शार्टेज के चलते शनिवार को भी 45 प्लस को ही वैक्सीनेशन हो पाया था। क्योंकि उज्जैन को केवल 6300 वैक्सीन ही उपलब्ध हो पाई थी।
हालांकि अब उज्जैन को 37 हजार डोज मिल गए हैं। ऐसे में शहर और जिले के सभी सेंटर्स पर सोमवार को वैक्सीनेशन हो सकेगा। सेंटर्स भी बढ़ाए जाएंगे, जिनकी संख्या 80 से ज्यादा हो सकती है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. केसी परमार ने बताया रविवार को अवकाश होने से शहरी क्षेत्र में टीकाकरण बंद रहा, ग्रामीण क्षेत्र में जरूर वैक्सीनेशन हुआ है।
वैक्सीन के पर्याप्त डोज मिल जाने से सोमवार से जिले के सभी सेंटर्स पर वैक्सीनेशन होगा। रात तक सेंटर्स के नाम तय कर लिए जाएंगे, जहां पर टीमों की डयूटी तय किए जाने के साथ ही दूर-दराज के सेंटर पर रात में ही वैक्सीन भेजी गई है। बच्चों के लिए वैक्सीन अभी तैयार नहीं हुई है, इसकी अभी ट्रायल चल रही है।
ऐसे में अभी बच्चों का वैक्सीनेशन तय नहीं है कि उन्हें कब तक टीके लगना शुरू हो जाएंगे। ध्यान रहे कि उज्जैन में एक दिन में 20 हजार लोगों को वैक्सीनेशन का टारगेट रखा गया है। जिसे पूरा करने के लिए सोमवार से टीमें जुटेगी। मोबाइल के माध्यम से भी विभिन्न क्षेत्रों में लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।