- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
आदिवासी दिवस पर शहर में समाजजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये
उज्जैन। आदिवासी दिवस पर शहर में समाजजनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसके अंतर्गत दशहरा मैदान से आदिवासी युवक-युवतियों का जुलूस निकाला गया वहीं सामाजिक न्याय परिसर से भी सैकड़ों आदिवासियों की रैली निकली।सुबह दशहरा मैदान से प्रारंभ हुए जुलूस में आदिवासी छात्रावास के युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। डीजे और बैण्ड की धुन पर आदिवासी समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में नाचते गाते चल रहे थे। महाकाल आदिवासी लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष हटेसिंह मुवेल ने बताया कि इस रैली में आदिवासी छात्रावास सहित शहर के आदिवासी भी शामिल हुए। इसी प्रकार सामाजिक न्याय परिसर से मोगिया आदिवासी समाज की रैली निकली।