- महाकाल मंदिर में गुरुवार को दो राज्यों के मंत्री पहुंचे: भस्म आरती में गोवा के कैबिनेट मंत्री, दद्योदक आरती में दिल्ली के गृह मंत्री ने किए दर्शन
- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
आधार नंबर लिंक नहीं करवाया तो एलपीजी सब्सिडी होगी रद्द
यदि आपने अब तक अपने रसोई गैस कनेक्शन से आधार नंबर और बैंक खाता लिंक नहीं कराया है तो अगले ८ दिन के भीतर करा लें। ऐसा नहीं करने पर 30 नवंबर के बाद उन्हें सरकार से मिलने वाली सब्सिडी रद्द कर दी जाएगी। ऐसे उपभोक्ताओं के बारे में यह मान लिया जाएगा कि उन्हें सब्सिडी की जरूरत ही नहीं हैं और वे बाजार मूल्य पर रसोई गैस खरीदने में सक्षम हैं।
शहर में कई कनेक्शनधारियों ने आधार नंबर लिंक करवा लिया है, वहीं कई ऐसे हैं, जिन्होंने कई बार चेतावनी देने के बावजूद अपने आधार नंबर लिंक कराने की कोशिश नहीं की है जो उपभोक्ता आधार लिंक नहीं कराएंगे, उनके बारे में यह मान लिया जाएगा कि उन्हें सब्सिडी की जरूरत नहीं हैं। उनका सब्सिडी पाने का हक हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।