- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
आधे शहर में तेज बारिश, दोपहर बाद निकली धूप:शिप्रा तट स्थित छोटा पुल दूसरे दिन भी जलमग्न, 20 अगस्त के बाद तेज बारिश के आसार
शहर सहित जिले में तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश का असर बुधवार को कमजोर पड़ गया। बुधवार को आधे शहर में कुछ देर तेज बारिश हुई, वहीं आधे शहर में बूंदाबांदी के साथ फुहारों का दौर चलता रहा। दोपहर बाद तेज धूप निकल आई।
बुधवार को शहर व जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का दौर चलता रहा। दोपहर में पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में आधे घंटे तक तेज और रिमझिम बारिश होती रही। वहीं फ्रीगंज सहित आसपास के अन्य इलाकों में केवल बूंदाबांदी हुई। जीवाजी वेधशाला में बुधवार शाम तक बीते 24 घंटों के भीतर 0.28 इंच बारिश दर्ज की गई।
शहर में अब तक कुल 26.72 इंच बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। जिले में बीते 24 घंटों के भीतर औसत 1.12 इंच बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश ने बताया 20 अगस्त के बाद फिर से तेज बारिश होने की संभावना है।