- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
आपदा में भोजन के लिए जुटी महाकाल मंदिर समिति:श्री महाकालेश्वर मंदिर के अन्नक्षेत्र से बाढ़ में फंसे लोगों के लिए भोजन के पैकेट वितरित
उज्जैन में लगातार भारी बारिश के कारण शहर में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे में प्रशासन के राहत शिविरों में महाकाल मंदिर समिति भी आपदा में निशुल्क भोजन पैकेट उपलब्ध कराने में जुट गई है। मंदिर समिति के माध्यम द्वारा शनिवार से ही भोजन पैकेट तैयार कराने के बाद शहर के राहत शिविरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है।
पिछले दो दिन से लगातार बारिश के चलते शहर की कई बस्तियों में पानी जमाव होने से वहां रहने वाले रहवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। राहत शिविरों में ठहरे लोगों के लिए भोजन का भी इंतजाम किया है।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा शनिवार को भी करीब 600 लोगों के लिए भोजन तैयार कर पैकेट के माध्यम से राहत शिविर तक पहुंचाया गया था। रविवार को भी सुबह से ही मंदिर समिति की जेके सीमेंट वाली धर्मशाला के बेसमेंट में भोजन तैयार करने में जुटे रहे। इस दौरान तीन दर्जन से अधिक महिला व पुरुष कर्मचारियों ने भोजन तैयार किया। सुबह से ही लगातार जरूरतमंदो तक भोजन पैकेट पहुंचाए गए।
इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, अन्नक्षेत्र प्रभारी मिलिंद वैद्य, मनीष तिवारी, रमेश निंबालकर, एनसी व्यास, राजेंद्र सिंह सिसोदिया, मोनिका चुलानी के साथ ही अन्नक्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक कर्मचारी जुटे हुए थे। बताया गया कि सुबह से दोपहर तक करीब एक हजार पैकेट वितरण के बाद फिर दोपहर में भोजन तैयार कराया गया है।
कोरोना के समय भी मंदिर समिति ने किया सहयोग
श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा कोरोना के आपदा काल के समय भी शहर में सक्रिय होकर जरूरतमंदो तक भोजन पैकेट तैयार कर वितरण किए थे। महाकाल मंदिर समिति द्वारा विगत करीब 20 वर्षो से निशुल्क अन्नक्षेत्र का संचालन मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए कर रही है। अन्नक्षेत्र का संचालन दान के माध्यम से किया जाता है। प्रतिदिन भोजन प्रसादी श्रद्धालु ग्रहण करते है। इसके अलावा शहर में आपदा के दौर में भी मंदिर समिति से भोजन पैकेट भगवान महाकाल के प्रसाद के रूप में प्राप्त होता है।
