- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
आभूषण चमकाने के बहाने दो तौला सोना उड़ाया
उज्जैन। सोने-चांदी के आभूषण चमकाने के नाम पर तीन बदमाशों ने दो तौला वजनी चैन का सोना उड़ा दिया। जिसकी नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। न्यू अभिषेक नगर निवासी लक्की गोस्वामी के पास तीन युवक पहुंचे। युवकों ने स्वयं को उजाला कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कंपनी का आईडी भी दिखाया। तीनों ने महिला को बातों में उलझाया और आभूषण मांगे। लक्की गोस्वामी ने चांदी की पायल, सोने की चैन चमकाने के लिये उन्हें दी इस पर तीनों युवकों ने पहले चांदी की पायल चमकाई और महिला के सुपुर्द कर दी।
इसके बाद वह दो तौला वजनी सोने की चैन चमकाने लगे। लक्की गोस्वामी का ध्यान भटका और युवकों ने उक्त चैन को केमिकल में डालकर सोना उड़ा दिया। महिला ने शोर मचाकर बदमाशों को पकडऩे का प्रयास भी किया लेकिन तब तक वह भाग गये। महिला ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है।
महिदपुर में देवरानी-जेठानी को ठगा
चंद्रशेखर गली महिदपुर में दो युवक जेवर चमकाने के नाम पर एक घर पर पहुंचे और उसके बाद जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। चंद्रशेखर गली महिदपुर निवासी सविता पति अजय जैन अपनी जेठानी के साथ घर पर थी। १५ अक्टूबर की सुबह ११.३० बजे के लगभग दो युवक पहुंचे और उन्होंने कहा वह पीतल, तांबे के बर्तन चमकाने का काम करते हैं।
इस पर दोनों ने केमिकल से उन बर्तनों को साफ किया और उसके बाद कहा वह जेवर आदि भी चमका सकते हैं। दोनों की बातों में सविता और उसकी जेठानी आ गई। इसके बाद एक सोने की चैन,दो कड़े, दो अंगूठी साफ करने के लिए दिए। इस पर उक्त युवकों ने गर्म पानी लाने के लिए कहा ।
इसके बाद जेवर पानी में नहीं डाले लेकिन दोनों से कहाकि पानी में कैमिकल मिलाकर जेवर इसमें रख दिए हैं। आधे घण्टे बाद वह साफ हो जाएंगे तो आप निकाल लेना। लेकिन आधे घण्टे बाद जब बर्तन में देखा तो जेवर नहीं थे। इसके बाद सविता और उनकी जेठानी थाने पहुंची और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उपनिरीक्षक एमएम यादव ने बताया बदमाशों की की उम्र २०-२५ वर्ष के बीच बताई गई है।