- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
आयकर सर्वे… तीन ज्वैलरी और कपड़ा फर्म पर जांच
उज्जैन। मंगलवार दोपहर में आयकर विभाग की टीमों ने सोना-चांदी और कपड़ा कारोबार की चार फर्म पर एक साथ सर्वे की कार्यवाही शुरू की। बुधवार सुबह 10 बजे तक फ्रीगंज स्थित कपड़े की फर्म पर आयकर का सर्वे चल रहा था।
आयकर विभाग की चार टीमों ने फ्रीगंज में श्रीराम ज्वैलर्स, श्रीनाथ ज्वैलर्स, वीर ज्वैलर्स और रेडीमेड कपड़ा फर्म गौरव परिधान पर सर्वे प्रारंभ किया। सोना-चांदी की फर्म पर आयकर सर्वे पूर्ण हुआ लेकिन सुबह 10 बजे तक फ्रीगंज की गौरव परिधान फर्म पर आयकर विभाग के अधिकारियों की कार्यवाही जारी थी। बताया जाता है कि अधिकारियों ने पूरी रात हिसाब किताब का मिलान करने के साथ बहीखाते, रजिस्टर और स्टॉक की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने रात का भोजन, सुबह की चाय व नाश्ता भी यहीं किया। सर्वे में जुटी टीम के अधिकारियों का कहना था कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्यवाही का विवरण दिया जायेगा।